पानी में स्कूल या स्कूल में पानी? कैसे हो बच्चों की पढ़ाई
नवाबगंज ।बहराइच विकास खण्ड नवाबगंज की ग्राम सभा मजगवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में बारिश की थोड़ी सी शुरुआत ने शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की हकीकत उजागर कर रही है।विद्यालय परिसर में जलभराव होने से नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को पानी से होकर विद्यालय में बैठ कर पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर और प्रवेश मार्ग में भरे पानी के कारण बच्चों को शौचालय व्यवस्था में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अभिभावकों का कहना है कि जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, और जहरीले मच्छर भी काट थे है बच्चों को लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इस संबन्ध में ग्राम सभा प्रधान से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय सड़क की अपेक्षा काफी निचले स्तर पर स्थित है, जिसके कारण बारिश का पानी विद्यालय परिसर में जमा हो जाता है और बाहर नहीं निकल पाता।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बच्चों में उत्पन्न हो सकती हैं। ग्रामीणों ने संबन्धित अधिकारियों से विद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। इस संबन्ध में खण्ड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडेय से बात करने पर बताया कि मुझे जानकारी मिली है , जल्द ही विद्यालय में भरे हुए पानी समस्या का समाधान किया कराया जायेगा ।
वर्जन, ग्राम सभा सचिव महेश कुमार पाठक से दूरभाष पर संपर्क स्थापित करने के दौरान फोन रिसीव नहीं हुआ






