रेलवे चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान, क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक की अगुवाई में कार्रवाई

हेलमेट व तीन सवारी पर पुलिस की सख्ती, कई वाहनों का किया गया चालान

बेल्थरा रोड उभाव थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक ने अपनी पुलिस टीम व दल-बल के साथ रेलवे चौराहे एवं कई स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की जांच की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से बिना हेलमेट चलने वाले चालकों और तीन सवारी बैठाकर चलने वालों पर कड़ी नजर रखी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों का चालान भी किया गया।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।





