Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

मैजिक का टायर फटा पेड़ से टकराई कई घायल कई के फटे सिर

(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।

*चंदन चौकी खीरी।* उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पलिया-चंदन चौकी मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना गौरीफंटा क्षेत्र में पलिया से चंदन चौकी जा रही एक मैजिक गाड़ी का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल में पेड़ से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुरमा मोड़ से कुछ दूरी पहले हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों के सिर फट गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ यात्री वाहन के अंदर फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही गौरीफंटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा पलिया सीएचसी तथा गौरीफंटा अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किए जाने की संभावना बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पलिया-चंदन चौकी मार्ग पर ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और वाहनों की खराब स्थिति के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।

International

RELATED ARTICLES