बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज (BBN)
देवरिया पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना लार पुलिस द्वारा विगत रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चनुकी पुलिया के पास से अभियुक्त उमेश प्रसाद पुत्र लाल जी प्रसाद निवासी बभनौली पाण्डेय थाना लार जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष को चोरी की एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52AC2430 के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछ-ताछ के दौरान अभियुक्त के निशानदेही पर 02 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें क्रमश: 01. स्प्लेण्डर प्लस UP52BY5499 काला व नीला रंग एवं 02. पल्सर काला रंग जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52CD5977 जिसका सही रजि0 नं0- UP60AS2470 है, बरामद किया गया ।
बरामद मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेण्डर जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52AC2430 (सही रजि0 नं0- UP52AE4341) के संबंध में थाना भाटपाररानी पर अभियोग सं0- 67/2026 धारा 303(2) बीएनएस, स्प्लेण्डर प्लस UP52BY5499 के संबंध में थाना लार पर मु0अ0सं0 – 126/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं पल्सर मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना भाटपाररानी पर मु0अ0सं0- 197/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । *इस प्रकार थाना लार पुलिस द्वारा 03 चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया ।*
उक्त के संबंध में थाना लार पर आज दिनांक 07.05.2026 को मु0अ0सं0 130/2026 धारा 303(2), 317(2),317(4),341(2),341(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. उमेश प्रसाद पुत्र लाल जी प्रसाद निवासी बभनौली पाण्डेय थाना लार जनपद देवरिया ।
*अभियुक्त उमेश प्रसाद का आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0-268/2023 धारा 41,411,473 भा0द0सं0 थाना लार जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0-261/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना लार जनपद देवरिया
3.मु0अ0सं0-129/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना लार जनपद देवरिया
4.मु0अ0सं0-130/2026 धारा303(2),317(2),317(4),341(2),341(4) बीएनएस थाना लार जनपद देवरिया।
*बरामदगी का विवरण*
1. मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52AC2430 (सही रजि0 नं0- UP52AE4341)
2. मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस UP52BY5499
3. मोटरसाइकिल पल्सर जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52CD5977 जिसका सही रजि0 नं0- UP60AS2470
*बरामद तीनों मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब रूपया 1,40,000/- रूपया है।*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 कमलेश यादव थाना लार जनपद देवरिया
2.आरक्षी दीपक कुमार थाना लार जनपद देवरिया
3.आरक्षी विपुल गिरी थाना लार जनपद देवरिया
4.रि0 आरक्षी राहुल भास्कर थाना लार जनपद देवरिया
5.रि0 आरक्षी शिवम सिंह थाना लार जनपद देवरिया।
हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)






