अमरनाथ / बेनका भ्रष्टाचार न्यूज़ (ब्यूरो)
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना पलिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विभिन्न अपराधों से बचाव, उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
इसके अतिरिक्त, महिलाओं को प्रमुख कानूनों, गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों, सरकारी योजनाओं तथा महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई।





