Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

*महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज बस्ती में डीएम गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी की तैनाती, अब पेट-लीवर के मरीजों को यहीं मिलेगी विशेषज्ञ सेवा* संवाददाता देवानंद पांडेय

बस्ती। पेट, आंत और लीवर की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक हॉस्पिटल कैली के मेडिसिन विभाग में डीएम गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी

Oplus_131072

विशेषज्ञ डॉ. गया प्रसाद शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. शुक्ला मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एल. कन्नौजिया के निर्देशन में मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र में उन्हें विशेष अनुभव है। इससे पूर्व वह केजीएमयू लखनऊ के मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग में एक्स-असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। ऐसे में उनका बस्ती मेडिकल कॉलेज से जुड़ना जिले में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गैस्ट्रो विशेषज्ञ की उपलब्धता से अब पेट दर्द, एसिडिटी, अल्सर, पीलिया, आंतों की बीमारी, लीवर संबंधी रोग और पाचन तंत्र की अन्य जटिल समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार के लिए लखनऊ, गोरखपुर जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषज्ञ की तैनाती से गंभीर मरीजों की बीमारी की समय से पहचान, जरूरी जांच और उपचार की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। इससे मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी।
विदित हो कि डॉ. गया प्रसाद शुक्ला की तैनाती का लाभ केवल बस्ती ही नहीं, बल्कि संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और आसपास के अन्य जनपदों से मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों को भी मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि संस्थान में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूसरे शहरों की ओर न जाना पड़े। गैस्ट्रो विशेषज्ञ की तैनाती से मेडिकल कॉलेज में पेट, आंत और लीवर से संबंधित मरीजों के उपचार की सुविधा को नया विस्तार मिला है।

International

RELATED ARTICLES