Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

*बस्ती के मुंडेरवा चीनी मिल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का क्षत- विक्षत शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस: ‌ /संवाददाता देवानंद पांडेय

  1. बस्ती। जनपद के मुंडेरवा स्थिति उ० प्र० राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड की चीनी मिल परिसर में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार चीनी मिल के मुख्य गेट पर तैनात गार्ड श्रीराम यादव ने परिसर में शव पड़े होने की सूचना चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र कुमार श्रीवास्तव को दी। सूचना मिलते ही प्रधान प्रबंधक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। घटनास्थल की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हादसा देर रात हुआ होगा। आस-पास के लोगों के अनुसार रात के समय चीनी मिल परिसर में ट्रकों का लगातार आवागमन लगा रहता है, जिससे किसी अज्ञात ट्रक द्वारा युवक को कुचलने की आशंका प्रबल हो गयी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक का रंग गेहुंआ है और चेहरे पर हल्की दाढ़ी है। पुलिस को शव के पास एक झोला मिला, जिसमें टूथब्रश, मंजन, गुटखा , बीड़ी तथा कुछ अन्य सामान रखा था। झोले में मिले एक कागज पर संदीप और प्रदीप नाम के साथ दो मोबाइल फोन नंबर भी लिखे हुए थे। पुलिस और चीनी मिल प्रशासन ने इसमें से एक नंबर पर संपर्क किया। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने अपना संबंध टोल प्लाजा के पास एक ढाबे से बताया, लेकिन मृतक की पहचान करने से इन्कार कर दिया। मृतक युवक काले- नीले रंग की छींटदार फुल बॉडी टी- शर्ट और लोअर पहन रखा था। उसके बाल लंबे तथा साइड से जीरो कटिंग करवाई हुई थी।उसके हाथ पर “बोल बम” गुदा हुआ है,जिसे पहचान के लिए महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। पुलिस प्रारंभिक जांच में यह संभावना भी तलाश रही है कि मृतक किसी ट्रक का खलासी हो सकता है, जो किसी वाहन के साथ आया होगा और रात में हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह और वरिष्ठ उप निरीक्षक अमरनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र कुमार श्रीवास्तव और मुख्य गन्ना प्रबंधक रविन्द्र धर द्विवेदी सहित मिल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस और चीनी मिल प्रशासन ने मिलकर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी संबंधी जानकारी जुटा रही है और मिल परिसर में आने जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल भी की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके।

International

RELATED ARTICLES