संत कबीर नगर । शासन के निर्देश पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पहले 27 मई 2026, बुधवार को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब चंद्र दर्शन के आधार पर 28 मई 2026, गुरुवारको बकरीद मनाई जाएगी।
सूचना विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, _“उत्तर प्रदेश में दिनांक 28 मई 2026 को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनायी जायेगी। अतएव दिनांक 27 मई 2026 दिन बुधवार को घोषित ईद-उल-अजहा के सार्वजनिक अवकाश को परिवर्तित करते हुए दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार को ईद-उल-अजहा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है। बकरीद जिलहिज्ज महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। चूंकि *27 मई को चांद नजर नहीं आया*, इसलिए बकरीद अब *28 मई को* मनाई जाएगी। शासन ने पहले ही स्पष्ट किया था कि अवकाश की तिथि *चंद्र दर्शन के आधार पर परिवर्तनीय* होगी।जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शासन के संशोधित आदेश के क्रम में संतकबीर नगर जिले के सभी *सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल-कॉलेज व शैक्षणिक संस्थान* अब *28 मई 2026, गुरुवार* को बंद रहेंगे। *27 मई, बुधवार* को सामान्य कार्यदिवस की तरह सभी संस्थान खुले रहेंगे।
*रिपोर्ट – देवानंद पांडेय*
*उत्तर प्रदेश जिला संवाददाता, संत कबीर नगर*






