Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

पेपर लीक प्रकरण के विरोध में इंडिया गठबंधन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, छात्रों पर लाठीचार्ज की जांच की मांग

(ब्यूरो रिपोर्ट: बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़, खीरी)

संपूर्णानगर, लखीमपुर खीरी। पेपर लीक प्रकरण को लेकर देशभर में उठ रही आवाज के बीच संपूर्णानगर के गांधी आश्रम में इंडिया गठबंधन एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, छात्रों, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन थाना संपूर्णानगर के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर कथित लाठीचार्ज किया गया। साथ ही, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, अखिलेश यादव एवं इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं को डिटेन किए जाने पर भी चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन में इन घटनाओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया से पांच प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें पेपर लीक प्रकरण की समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच, छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा, विपक्षी नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवैधानिक एवं सम्मानजनक व्यवहार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं को पूर्णतः पारदर्शी एवं पेपर लीक मुक्त बनाने के लिए कठोर एवं प्रभावी व्यवस्था लागू करना शामिल है।

ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार और संवैधानिक संस्थाओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। युवाओं का विश्वास बनाए रखने के लिए परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाना समय की मांग है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य, राजन यादव इश्तियाक अहमद खान, हरीश वर्मा, कमलजीत इंडिया गठबंधन एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, छात्र, युवा और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES