Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *बाढ़ की स्थिति पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*बाढ़ की स्थिति पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील*
अम्बेडकरनगर l सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त बाढ़ अलर्ट के अनुसार बाराबंकी जनपद के एल्गिन ब्रिज पर सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.070 मीटर को पार कर 106.130 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के स्तर से 0.060 मीटर ऊपर है तथा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने की प्रवृत्ति में है।उक्त सूचना के दृष्टिगत जनपद में संभावित बाढ़ से संबंधित तहसीलों, पुलिस, सिंचाई, राजस्व, स्वास्थ्य, पशुपालन एवं अन्य विभागों को हाई अलर्ट पर रखते हुए बाढ़ संभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्यों हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा स्थानीय प्रशासन को संवेदनशील गांवों में निरंतर भ्रमण एवं निगरानी के निर्देश दिए गए हैं जिलाधिकारी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें। नदी, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप अनावश्यक रूप से न जाएं तथा जलमग्न सड़कों या पुलों को पार करने का प्रयास न करें।नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।प्रशासन द्वारा चिन्हित सुरक्षित स्थानों एवं राहत शिविरों में आवश्यकतानुसार पहुंचें बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।बिजली के खंभों, खुले तारों एवं जलमग्न विद्युत उपकरणों से दूर रहें।आवश्यक दवाइयां, पेयजल, सूखा खाद्यान्न आदि सुरक्षित रखें।किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा संबंधित नियंत्रण कक्ष को सूचना दें।जिला प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए आश्वस्त किया है कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है।

International

RELATED ARTICLES