Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

पलिया में भीषण बस हादसा, 30 यात्री घायल, 13 की हालत गंभीर।

(ब्यूरो खीरी) अमर नाथ / बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़

लखीमपुर खीरी। पलिया क्षेत्र में मंगलवार, 5 मई 2026 की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संपूर्णानगर से पलिया की ओर आ रही एक निजी यात्री बस (UP 31 BT 7771) करीब सुबह 8:30 बजे अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार लगभग 100 किमी प्रति घंटा थी, जिसके चलते चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस ने पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद सामने खड़े डंपर में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क किनारे बने एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी, जिससे मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा। इस दर्दनाक हादसे में कुल 29 से 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 13 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस चालक के दोनों पैर टूटने की भी सूचना है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह हादसा संपूर्णानगर–पलिया मार्ग पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी के घर के सामने हुआ, जहां सुबह के समय अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार (लगभग 100 किमी/घंटा) और चालक का संतुलन खोना बताया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

International

RELATED ARTICLES