डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

बहराइच । कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यून से न्यूनतम करने के लिए सड़कों का स्ट्रक्चर, दुघर्टना बहुल्य क्षेत्रों का चिन्हांकन, ब्लैक स्पाट, सड़कों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीबी कैमरों की स्थापना इत्यादि के सम्बंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर आवष्यक कार्यवाही की जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि मार्गाे पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। साथ ही रात में आवागमन हो रहे ट्रकों का साइनेज तैयार किया जाय। डीएम श्री त्रिपाठी ने सड़क दुघर्टनाओं को न्यून से न्यूनतम किये जाने के दृष्टिगत मार्गाे के दोनों तरफ वृक्षों, माइल्ड स्टोन, विभिन्न बोर्डाे, पोलों इत्यादि पर लाइटदार रेफ्लेक्टर लगाया जाय।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये गये कि दुघर्टना हेतु संवेदनषील स्थानों पर प्रकाष की समुचित व्यवस्था सुनिष्चित करायी जाय। उन्होनें निर्देष दिया कि आबादी क्षेत्रों में लाइनदार पट्टी विकसित किया जाय जिससे एक्सीडेन्ट की संभावना कम हो सके। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देष दिया कि गन्ना ट्रालियों, ईट भट्टों की ट्रालियों व अन्य ट्रालियों पर रेफ्लेक्टर लगाये जाय। जिससे दुघर्टनाओं पर न्यून से न्यूनतम किया जा सके। उन्होनें एआरटीओ को निर्देष दिया कि विद्यालयों में लगाये गये वाहनों का फिटनेस व लाइसेन्स अवष्य चेक किया जाय तथा जिन विद्यालयों के वाहनों का फिटनेस न पाया जाय ऐसे वाहनों को नियमानुसार सीज करने कार्यवाही की जाय। साथ ही उन्होनें यह भी निर्देष दिया कि ई-रिक्शा चालकों को स्वयं अपने वाहनों पर रेफ्लेक्टर लगाये जाने के लिए जागरूक कर प्रेरित किया जाय।
डीएम द्वारा निकायों, लोक निर्माण व पुलिस विभाग को निर्देश दिये गये कि नगर के विभिन्न मार्गों पर पैदल गश्त कर सुगम यातायात में आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर समस्याओं निराकरण कराया जाय। इस कार्य में नगरवासियों तथा टैक्सी स्टैण्ड संचालको से भी सुझाव प्राप्त किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अधि. अभि. लो.नि.वि. एआरटीओ, डीआईओएस, बीएसए सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।






