संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्योहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मोहर्रम के जुलूस और ताज़िया मार्गों का पहले से भौतिक सत्यापन कर लें। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और रात्रि गश्त व चेकिंग को और सघन किया जाए। बैठक में चेतावनी दी गई कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट व अन्य निरोधात्मक कानूनी धाराओं के तहत तत्काल व कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस के मार्गों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, लटकते हुए बिजली के तारों को दुरुस्त करने और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों ने उपस्थित धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि मोहर्रम का महीना आपसी सम्मान और शांति का संदेश देता है। सभी लोग परंपराओं का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा यूपी-112 को तत्काल दें।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हकिरेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभाग द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर हृदयराम तिवारी, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रियमराज शेखर पाण्डेय, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों के साथ-साथ डिजिटल वॉलंटियर्स, संभ्रांत नागरिक और विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरु व पीस कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
*डीएम की अध्यक्षता में आगामी त्योहार मोहर्रम के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित।* *शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार- डीएम।* *अराजकता फैलाने वालों और अफवाहबाजों पर रखी जाएगी पैनी नजर, होगी सख्त कार्रवाई- एसपी* /संवाददाता देवानंद पांडेय