Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

जौनपुर : मोहम्मद हसन के मैदान में पत्रकारों ने खेला मैत्री मैच

रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN

जौनपुर।

मोहम्मद हसन कॉलेज के मैदान में जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच मैत्री मैच का मुकाबला रविवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने 47 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान राजन मिश्रा के नेतृत्व वाली इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रिंट मीडिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ओपनर बल्लेबाल आबिश इमाम को बगैर खाता खोले ही आउट कर दिया। वहीं आलोक सिंह महज 18 रन की ही पारी खेल सके जबकि मनीष ने 14 और सुशील 10 रन बनाकर अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन उसके बाद देवेंद्र खरे ने 27 रन और इमरान ने 38 रन की लाजवाब पारी खेली। जावेद अहमद ने 33 रन और मसूद अहमद ने 10 रन बनाकर अपने टीम के लिए योगदान दिया। प्रिंट मीडिया की तरफ से गेंदबाजी कर रहे मुकेश ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुजीत शुक्ला की कप्तानी वाली प्रिंट मीडिया की टीम 12 ओवर में महज 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्रिंट मीडिया की तरफ से मुकेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 30 रन जोड़े वहीं उप कप्तान अंकुर शुक्ला ने भी दो चौकों की मदद से अपने टीम को लक्ष्य तक ले जाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इस मौके पर खिलाड़ियों में अनिल अस्थाना, अखिलेश सिंह, तबरेज, अरशद अब्बास, चंद्रेश यादव, अम्बुज मिश्रा, अमरदीप श्रीवास्तव, संदीप यादव, डब्बू, बीके चौरसिया, बेलाल, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव शामिल रहे। अंकित जायसवाल ने शानदार कमेंट्री कर मैच को और भी रोचक बना दिया।

इस दौरान खेल के मैदान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए पहुंचे मो. हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि खेल में खिलाड़ी ही विजयी होता है, क्योंकि जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा, जीत उसी की होगी। खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। यहां पर दोनों टीमों में पत्रकार बहुत ही मैत्री भाव से खेल रहे हैं जिसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने अगली बार भी मोहम्मद हसन कॉलेज के मैदान में खेलने का आमंत्रण भी दिया। इसके साथ ही जेएमएस ग्रुप के स्वामी जीतेंद्र यादव ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कोच मो. अब्बास ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान मोहम्मद हसन के स्टाफ डॉ. जीवन, किरमानी समेत सभी स्टाफ ने अपना सहयोग दिया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए मेराज अहमद, भोला विश्वकर्मा, रोहित चौबे समेत कई लोग मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES