Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

जौनपुर के शाही ईदगाह में ईद की नमाज़ सकुशल संपन्न, ‘देश और दुनिया’ में अमन ओ अमान के लिए हुई दुआ

रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता, पत्रकार अतुल कुमार तिवारी

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN

जौनपुर

शहर की शाही ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज़, मुल्क में अमन-चैन की हुई दुआ

देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की ऐतिहासिक मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का तांता लगा रहा। जामा मस्जिद, लाल दरवाजा और ऐतिहासिक शाही ईदगाह सहित शहर की तमाम बड़ी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

शाही ईदगाह में सुबह 9:15 बजे ईद की नमाज़ अदा की गई, जिसकी इमामत मौलाना फैसल कमर ने की। नमाज़ के बाद इमाम साहब ने मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और विश्व शांति के लिए विशेष दुआ माँगी। अपने ख़ुत्बे में कौम के लोगों को हर प्रकार की बुराई से परहेज करने और नेक बनने की नसीहत दी,उन्होंने

पड़ोसी के साथ साथ समाज में हितकर बनकर देश निर्माण में आपसी सहयोग और सहभागिता पर जोर देने की बात कही।

नमाज़ संपन्न होते ही लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर “ईद मुबारक” कहा और खुशियाँ बांटीं। वही ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद शोएब ,संचालक नेयाज ताहिर शेखू,रियाजुल हक़ खान, मौलाना खुजैमा,मौलाना अफाक,ताज मोहम्मद ,जफर राजा ,हाजी इमरान आदि ने ईदगाह कमेटी में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया ।

नमाज़ के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शहर में नमाज़ के लिए विशेष गाइडलाइन्स जारी की गई थीं, जिसमें सड़कों पर नमाज़ न पढ़ने और ईदगाह परिसर के भीतर ही व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई थी। लोगों ने उसका पालन भी किया, साफ सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ साथ एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर मौजूद रहा

बच्चों में उत्साह: ईदगाहों के बाहर सजे मेलों में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अपनी ईदी से खिलौने और मिठाइयाँ खरीदते बच्चों के चेहरों पर त्योहार की रौनक साफ झलक रही थी।

सामाजिक सौहार्द: नमाज़ के बाद विभिन्न धर्मों के लोगों ने

ईदगाह पहुंच आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया जिनमें मुख्य रूप से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा,पूर्व विधायक अरशद खान,नदीम जावेद ,आरिफ हबीब,इंदु सिंह,सहित जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक,उपाधीक्षक सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे वही आपसी भाईचारे से भारतीय गंगा-जमुनी तहजीब की एक मिसाल बनी।

International

RELATED ARTICLES