Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

“जन्मदिन बना ‘सेवा दिवस’: बीमार पत्रकार की बेटी की शादी में मदद का हाथ बढ़ाएंगे समाजसेवी अतुल तिवारी”

“नर सेवा ही नारायण सेवा है” के संकल्प को आत्मसात करते हुए प्रमुख समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी ‘बुद्धिमान’ ने इस वर्ष भी अपने जन्मदिन 21 मार्च को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने का अनुकरणीय निर्णय लिया है। अपनी अटूट सेवा परंपरा को जारी रखते हुए अतुल तिवारी इस बार एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ पत्रकार बरसाती लाल कश्यप की मदद के लिए आगे आए हैं। गले के ट्यूमर व अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित पत्रकार की पुत्री के आगामी 21 अप्रैल को होने वाले विवाह हेतु अतुल तिवारी ने अपनी ओर से 1 क्विंटल आटा, 50 किलो चावल व अन्य आवश्यक सामग्री भेंट करने का संकल्प लिया है। तथा समाज के अन्य सामर्थ्यवान लोगों से भी पीड़ित पत्रकार परिवार की सहायता हेतु ‘कन्यादान-महादान’ के इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की है।

विदित हो कि अतुल तिवारी का जन्मदिन विगत कई वर्षों से मानवता की सेवा का गवाह रहा है। वर्ष 2025 में उन्होंने अपना जन्मदिन फुटपाथ पर रहने वाले सैकड़ों निराश्रितों के बीच बिताकर उन्हें भोजन के पैकेट वितरित किए थे। वहीं वर्ष 2024 में अपने जन्मदिन के दिन उन्होंने किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने हेतु अपना बहुमूल्य रक्तदान किया था, जबकि वर्ष 2023 में वृद्धाश्रम में बुजुर्ग दादा-दादियों के बीच केक काटकर और उनके साथ भोजन कर खुशियां साझा की थीं। जनपद के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र निवासी व अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री एवं भारत प्रेस क्लब रजि. जौनपुर के जिला महामंत्री, समाजसेवी अतुल तिवारी ने बताया कि सेवा के इन संस्कारों की प्रेरणा उन्हें अपने माता-पिता व परिवार से प्राप्त हुई है। समाजसेवी अतुल तिवारी ने संकल्प लिया है कि वह प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिवस को इसी प्रकार सेवा और समर्पण के साथ मनाकर समाज के वंचित वर्ग एवं असहाय लोगों के काम आते रहेंगे।

International

RELATED ARTICLES