संतकबीर नगर। जिले के प्रथम नागरिक व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने शुक्रवार को विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनी चार प्रमुख सड़कों का लोकार्पण कर उन्हें जनता जनार्दन को समर्पित किया। इन सड़कों के बनने से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों ने विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
*इन सड़कों का हुआ लोकार्पण:*
1.पंडोखर-उड़सरा पिच रोड से प्राचीन शिव मंदिर होते हुए शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज तक पिच सड़क निर्माण कार्य।
2.प्राचीन शिव मंदिर पिच रोड से शेष भाग का सीसी सड़क निर्माण कार्य।
3- ग्राम सभा उड़सरा में एकलाख हुसैन के घर से लेडुआ प्राइमरी विद्यालय तक पिच सड़क निर्माण कार्य।
4.भदाह चौराहे से सुगापंखी होते हुए खुदवा नाला तक सड़क निर्माण कार्य।
सभी निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इन्हें विधिवत रूप से जनता को समर्पित कर दिया गया।
*जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा:
_”जिला पंचायत का एक ही लक्ष्य है – अंतिम गांव, अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना। खलीलाबाद विधानसभा में सड़क, नाली, खड़ंजा जैसे बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराया जा रहा है। जनता की सुविधा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। विकास की यह गति रुकने वाली नहीं है।”
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हनुमान कनौजिया, महेंद्र यादव, अब्दुल मतीन खान,सूर्यवंश चौधरी,राम छैल चौधरी, मोहम्मद राशिद, *इलियास अहमद, योगेश कुमार, राम वृक्ष, गोविंद कुमार, लालमन शर्मा,विजय कुमार सहित क्षेत्र के प्रधान, बीडीसी सदस्य व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।







