Friday, August 21, 2026

National

spot_img

*उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बृज मौर्या को जिला अध्यक्ष संगठन सृजन अभियान का पीसीसी फर्स्ट ऑब्जर्वर बनाया*

  • (ब्यूरो अमरनाथ/बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)

    लखीमपुर खीरी। लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जिला अध्यक्ष संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस बृज मौर्या जी को पीसीसी फर्स्ट ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा बृज मौर्या को प्रदान की गई है।
    नई जिम्मेदारी मिलने पर बृज मौर्या ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

    उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
    बृज मौर्या ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से योग्य, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
    इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बृज मौर्या को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं और विश्वास जताया कि उनके अनुभव एवं सक्रिय नेतृत्व से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
Previous article
Next article

International

RELATED ARTICLES