Friday, August 21, 2026

National

spot_img

स्ट्रीट लाइट भुगतान में पेंच, 50 लाइटों का पैसा वर्षों से लंबित

पयागपुर बहराइच। पयागपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अकरौरा में वर्ष 2021-22 में लगाई गई 250 स्ट्रीट लाइटों के भुगतान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम प्रधान के अनुसार, इनमें से 200 स्ट्रीट लाइटों का भुगतान तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष मिश्रा के कार्यकाल में बाउचर लगाकर कर दिया गया, लेकिन शेष 50 स्ट्रीट लाइटों का भुगतान आज तक लंबित है।

ग्राम प्रधान का कहना है कि चार साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद 50 स्ट्रीट लाइटों के भुगतान की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। भुगतान कराने के लिए जब भी संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों से संपर्क किया गया तो हर बार यही बताया गया कि भुगतान लगाने पर वह रिजेक्ट हो जाता है। इसके बाद भुगतान कराने का आश्वासन तो मिलता रहा, लेकिन बकाया धनराशि का भुगतान नहीं हो पाया।

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि स्ट्रीट लाइट लगाने वाले बकायेदार अब ग्राम प्रधान को लगातार फोन कर अपने भुगतान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि काम काफी पहले कराया जा चुका है, लेकिन भुगतान नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बकायेदारों के लगातार तकादे से ग्राम प्रधान भी परेशान हैं।

ग्राम प्रधान का सवाल है कि जब उसी कार्य से संबंधित 200 स्ट्रीट लाइटों का बाउचर लगाकर भुगतान किया जा चुका है, तो शेष 50 स्ट्रीट लाइटों के भुगतान में आखिर ऐसी कौन-सी तकनीकी या प्रशासनिक अड़चन है, जिसे चार साल में भी दूर नहीं किया जा सका।

मामले में अब संबंधित विभाग से स्पष्ट जवाब और जांच की मांग उठ रही है। यदि भुगतान में तकनीकी समस्या है तो उसे दूर कर बकायेदारों का भुगतान कराया जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाए। फिलहाल 50 स्ट्रीट लाइटों का लंबित भुगतान ग्राम पंचायत अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

International

RELATED ARTICLES