संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक जनपद संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष थाना महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना महुली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 67/2026 धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 339 बीएनएस में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 21.02.2026 को वादी रघुवीर पुत्र हरिलाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रगति फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड, नाथनगर मुखलिसपुर थाना महुली द्वारा सूचना दी गई कि कम्पनी के ब्रांच मैनेजर व अन्य कर्मियों द्वारा आपस में मिलीभगत कर जरूरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कम्पनी के साथ लगभग 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी व गबन किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महुली पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
1- अभय कुमार तिवारी पुत्र गुप्तेश्वर तिवारी निवासी ग्राम बरियारपुर थाना सहतवार जनपद बलिया – (ब्रांच मैनेजर)।
2- वीरेन्द्र पुत्र वेदराम निवासी रामनगर मुडौल, रायपुर खास थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ -(बैंक मित्र)।
3- शिवा वर्मा पुत्र राजकिशोर वर्मा निवासी आमा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती – (प्रगति पद)।
4- अकरम हुसैन पुत्र अली रजा निवासी एकडंगा भावपुर ग्राट थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर (प्रगति मित्र)।
गिरफ्तारी स्थान:- अभियुक्तगणों को अलग-अलग टीमों द्वारा ग्राम बरियारपुर थाना सहतवार जनपद बलिया, एग्रो कालोनी कोतवाली खलीलाबाद एवं कस्बा मेहदावल बाराखाल चौराहा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अजय कुमार भारती, कां0 आदित्य सिंह, कां0 हर्ष तिवारी, कां0 अनुराग मिश्रा, कां0 अरविन्द यादव, कां0 रितेश यादव, म0कां
0 शालिनी तिवारी।
संत कबीर नगर पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि किसी भी फर्जी योजना/आर्थिक सहायता के नाम पर ठगी का शिकार न हों। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।






