Friday, August 21, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर: डीएम की अध्यक्षता में कृषि यंत्र हेतु ई-लाटरी से हुआ कृषक चयन* संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग अंतर्गत अनुदान पर देय कृषि यंत्र हेतु ई-लाटरी के माध्यम से कृषक चयन का आयोजन कराया गया।उन्होंने बताया कि जनपद में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत कुल 299 एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू के अंतर्गत 49 यंत्रों की बुकिंग 16 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन टोकन जमा कर कृषकों द्वारा की गई।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ऑनलाइन ई-लाटरी निकाली गई। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कुल 417 किसानों द्वारा टोकन धनराशि जमा कर ऑनलाइन आवेदन किया गया था, जिसकी आज लॉटरी निकाली गई।किसानों को यह यंत्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिकोण से दिए जाते हैं। इससे किसान समय से बीज की बुवाई, निराई-गुड़ाई, खेत की जुताई, कृषि रक्षा रसायनों के सम्यक उपयोग, समय से कटाई-मंड़ाई कर अपने खेती के कार्य को सुगमता से कर सकते हैं। इस वर्ष फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, मक्का बैच ड्रायर, लेजर लैंड लेवलर, सुपर सीडर इत्यादि यंत्रों में किसानों द्वारा प्रमुखता से बुकिंग की गई है। ई-लाटरी में चयनित किसान अधिकृत विक्रेता से यंत्र क्रय कर पोर्टल पर बिल अपलोड करेंगे, जिसका निर्धारित समय में सत्यापन उपरांत अनुदान की धनराशि उनके बैंक खाते में प्रेषित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों को शुभकामना देते हुए बताया कि कृषि में यंत्रीकरण का प्रमुख योगदान है। कृषि ड्रोन, रोटावेटर, सुपर सीडर, मक्का ड्रायर, फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, लेजर लेवलर, कंबाइन मशीन इत्यादि का खेती में अत्यधिक महत्व है। किसान पराली प्रबंधन हेतु बेलिंग मशीन, स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर इत्यादि का प्रयोग कर पराली का प्रबंध कर सकते हैं, जिससे उन्हें पराली के वैकल्पिक उपयोग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण व मृदा स्वास्थ्य में सुधार प्राप्त होता है।कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय सहित सम्मानित किसान बंधु उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES