Friday, August 21, 2026

National

spot_img

*डीआईजी बस्ती द्वारा परिक्षेत्र के जनपदों के पुलिस अधीक्षक गण के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी सम्पन्न* संवाददाता देवानंद पांडेय

बस्ती। पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी द्वारा आज दिनांक 21.08.2026 को परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के सभागार में परिक्षेत्र के जनपद बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक गण के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में डीआईजी द्वारा कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं विवेचना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, आंशिक विवेचनाओं, महिला अपराध, एससी/एसटी, पॉक्सो एक्ट एवं संगीन अपराधों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही गैंगस्टर, वांछित, पुरस्कार घोषित एवं NBW अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी, चोरी/वाहन चोरी पर नियंत्रण एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।डीआईजी ने CCTNS, IGRS, ICJS, NAFIS, CEIR, iRAID, ई-साक्ष्य, ITSSO आदि सभी सरकारी पोर्टलों की नियमित फीडिंग एवं निगरानी, जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, मिशन शक्ति अभियान, बाल श्रम उन्मूलन अभियान एवं यातायात सुरक्षा अभियान को और प्रभावी ढंग से चलाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी गण उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES