रिपोर्ट – न्यू मीडिया हाउस प्रभारी नवाबगंज आर के निराला
प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN
नवाबगंज, बहराइच।
पंडित कृपाराम शिक्षण सेवा संस्थान, कहारनपुरवा मोड़, मिर्जापुर तिलक, नवाबगंज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नवाबगंज क्षेत्र में भव्य रैली निकाली गई।
रैली में बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
रैली में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे तथा क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने भी सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर तिवारी एवं प्रबंधक श्रीमती विभा तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बना।
पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना दिखाई दी।
#स्वतंत्रता_दिवस #15अगस्त #पंडित_कृपाराम_शिक्षण_सेवा_संस्थान #नवाबगंज #बहराइच #तिरंगा_रैली #देशभक्ति #राष्ट्रीय_पर्व #विद्यालय_समाचार #चंद्रशेखर_तिवारी #विभा_तिवारी #नवाबगंज_बहराइच








