रिपोर्ट – पत्रकार आर के निराला (प्रधान संपादक)
प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN
बहराइच।
मटेरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक मारिया शाह ने नवाबगंज एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोगों से संवाद किया।
भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
विधायक ने जनता से सीधे संवाद करते हुए उनके दुख-सुख की जानकारी ली और उनकी राय जानी।
इस दौरान ग्राम प्रधान शहाबुद्दीन खान, फरीद खान सेक्टर अध्यक्ष, जिला पंचायत प्रत्याशी सद्दाम शाह, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य जवाहरलाल यादव तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नसरत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कार्यक्रम में सहयोग किया।
बताया गया कि क्षेत्र भ्रमण के बाद शाम करीब 7 बजे विधायक मारिया शाह नवाबगंज कस्बे वापस पहुंचीं।
इसके बाद पूर्व प्रधान लुत्फुर्रहमान के आवास पर बैठक कर विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
न्यू मीडिया हाउस प्रभारी आर के निराला ने जनसंपर्क कार्यक्रम की गतिविधियों को प्रमुखता से कवर किया।
#मारियाशाह #विधायकमारियाशाह #मटेराविधानसभा284 #बहराइच #नवाबगंज #समाजवादीपार्टी #जनसंपर्क #जनताकेसाथ #क्षेत्रभ्रमण #जनहित #ग्रामीणसमस्या #सद्दामशाह #शहाबुद्दीनखान #न्यूमीडियाहाउस #आरकेनिराला #बेनकाबभ्रष्टाचार #HindiNews #BahraichNews #NawabganjNews









