Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *फसल बीमा कराकर किसान प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करें – –जिला उद्यान अधिकारी*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*फसल बीमा कराकर किसान प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करें – –जिला उद्यान अधिकारी*
अम्बेडकरनगर l खरीफ 2026 सीजन में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले संभावित फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना’ (RWBCIS) लागू की गई है। योजना के तहत किसानों को मौसम आधारित जोखिमों से सुरक्षा देने के साथ उनकी कृषि आय को स्थिर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने बताया कि अत्यधिक वर्षा, तापमान में उतार-चढ़ाव, सूखा और नमी जैसी प्रतिकुल मौसम परिस्थितियों से बागवानी फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी। उन्होंने जनपद के पात्र किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अम्बेडकरनगर में विशेष रूप से केला और मिर्च की फसलों को योजना में शामिल किया गया है। केला फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 1.50 लाख रुपये की बीमित राशि निर्धारित है, जिसके लिए किसान को 7,500 रुपये प्रीमियम देना होगा। वहीं टमाटर की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की बीमित राशि पर 2,500 रुपये प्रीमियम निर्धारित किया गया है।योजना का लाभ ऋणी और गैर- ऋणी दोनों श्रेणी के किसान उठा सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, भूमि संबंधी दस्तावेज, बटाई प्रमाण पत्र तथा फसल बुआई का स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र लेकर निकटतम बैंक शाखा अथवा जन सेवा केंद्र (CSC) पर संपर्क करना होगा। किसान भारत सरकार के PMFBY पोर्टल के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं। डॉ. श्री हरिशंकर राम ने स्पष्ट किया कि निर्धारित प्रीमियम राशि के अतिरिक्त किसानों से किसी अन्य शुल्क की मांग नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कि प्राकृतिक जोखिमों को देखते हुए किसानों को समय रहते अपनी फसल का बीमा कराना चाहिए ताकि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से होने वाले संभावित आर्थिक नुकसान का प्रभाव कम किया जा सके।

International

RELATED ARTICLES