Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

*”डीएम की अध्यक्षता में निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा: गुणवत्ता पूर्ण और तेज गति से काम करने के निर्देश”* संवाददाता देवानंद पांडेय

Oplus_131072

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में विभिन्न कार्यकारी संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से कराए जा रहे निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि प्राप्त हो गई है उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागों द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्यों सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता आदि के बारे में सम्बंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यो की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं/सम्बंधित विभाग सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनको संबंधित विभाग को हैंड ओवर कर दिया जाए।इस अवसर पर परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्वत, अधिशाषी अधिकारी विद्युत राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES