रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN
जौनपुर।
कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के कथित अपमान के विरोध में मंगलवार की शाम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जौनपुर के पदाधिकारियों ने विशाल जन आक्रोश जुलूस निकाला गया।
युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह एवं सचिन सिंह के नेतृत्व में यह जुलूस टी.डी. कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर जेसीज चौराहा तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “भारत माता की जय” और “तुष्टिकरण की राजनीति बंद करो” के नारे लगाए।
जुलूस में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर कांग्रेस के अमर्यादित आचरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि _”वंदे मातरम् हमारी आन, बान और शान है। इसका अपमान देश के करोड़ों नागरिकों का अपमान है। कांग्रेस को देश की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करनी चाहिए।”_
जुलूस में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
विकास ओझा, शाशंक सिंह, सिद्धार्थ, आयुष, अंकित, ओम, अभिषेक ‘गोलू’, विनीत, अनुराग, रोहित, मनीष, ज्ञान, शिवा, ललित, शर्दुल, रविश, पिंकू, नीरज, एस.पी. सिंह, शिवम आदि।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









