रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक*
अंबेडकरनगर l राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में चन्द्रोदय कुमार जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार 12.09.2026 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, कलक्ट्रेट, जनपद की समस्त तहसीलों, उपभोक्ता फोरम एवं जनपद अम्बेडकरनगर के अन्य विभागों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु 18.08.2026 को ए०डी०आर० भवन जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर में नीलम वर्मा सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अम्बेडकरनगर की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों के प्री-लिटिगेशन ऋण वादों एवं बीएसएनएल के वादों को नियत कर अधिक से अधिक संख्या में सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारित करवाने हेतु जनपद के बैंकों एवं बी०एस०एन० एल के अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में कमलेश भास्कर अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा अनुज सिंह, मुख्य प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक,संदीप सिंह, प्रबंधक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, दुर्गेश वर्मा, प्रतिनिधि बी०एस०एन०एल उपस्थित आये।नीलम वर्मा, सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अम्बेडकरनगर द्वारा बैठक में उपस्थित बैंकों के अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन ऋण वादो/प्रकरणों एवं भारत संचार निगम लिमिटेड के वादों को नियत कर निस्तारित कराने का प्रयास करें व अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित ऋण वादों के नोटिस ससमय कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध करायें जिससे वादकारियों को नोटिस के माध्यम से सूचना दी जा सके एवं वादकारी अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता हेतु उपस्थित हो सकें एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर द्वारा सहायक अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं अन्य बैंक अधिकारीगण को प्रचार वाहन एवं विभिन्न माध्यमों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक*