Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर: संपूर्ण समाधान दिवस में 102 शिकायतों की सुनवाई, 17 का मौके पर निस्तारण* संवाददाता देवानंद पांडेय

Oplus_131072

संत कबीर नगर। शासन के निर्देशानुसार आज जनपद की तीनों तहसीलों खलीलाबाद, मेहदावल एवं धनघटा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।खलीलाबाद तहसील में कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। 05 मामलों में स्थलीय निरीक्षण हेतु टीम गठित की गई।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीनान एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक चन्द्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। 02 मामलों में स्थलीय जांच हेतु टीम भेजी गई।
धनघटा तहसील में
उप जिलाधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।

International

RELATED ARTICLES