रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*नई व्यवस्था से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा*
अम्बेडकरनगर l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन, लखनऊ से प्रदेश के 78 हजार+ उचित दर विक्रेताओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उनके लाभांश में वृद्धि की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। अब उचित दर विक्रेताओं को मिलने वाला लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया गया है। इसके साथ ही राशन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया।उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, अम्बेडकरनगर में प्रशासक जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवंराजस्व)ज्योत्स्ना बंधु, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, जिला पूर्ति अधिकारी तथा बड़ी संख्या में उपस्थित उचित दर विक्रेताओं की मौजूदगी में देखा एवं सुना गया कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के संबोधन को सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना गया। इस अवसर पर प्रशासक जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में अतिरिक्त वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सभी उचित दर विक्रेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लाभांश में वृद्धि के साथ-साथ सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली के शुभारंभ से राशन वितरण व्यवस्था में व्यापक पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने उचित दर विक्रेताओं को कमीशन में वृद्धि की बधाई देते हुए अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेता अंत्योदय एवं गरीब कल्याण की भावना को धरातल पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी उचित दर विक्रेताओं से राशन कार्डधारकों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की जनपद में 1,122 उचित दर विक्रेता है इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद अम्बेडकरनगर में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1,122 उचित दर विक्रेता कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से प्रत्येक माह पात्र राशन कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। लाभांश में की गई वृद्धि का लाभ जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं को मिलेगा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद की अन्य सभी तहसीलों में भी किया गया। विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, उच्चाधिकारियों एवं उचित दर विक्रेताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *नई व्यवस्था से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा*