(ब्यूरो अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)
संपूर्णानगर, खीरी। उच्च प्राथमिक विद्यालय संपूर्णानगर में बच्चों की सुविधा और बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों की ओर से सराहनीय पहल की गई। बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था पवन मिश्रा, अमन मौर्य, हरिश्चंद्र वर्मा, प्रदीप भारती, संदीप मौर्य, प्रवेश मौर्य, अंकित चढ़ा, विश्वनाथ पाल, विवेक पाल, अंकित गुप्ता, पवन भाई फॉरेस्ट, हिमांशु भारती, प्रमोद कुमार एवं विनीत गुप्ता की ओर से की गई।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं बच्चों के हित में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए विद्यालय परिवार को प्रमोद कुमार की ओर से पानी वितरण व ₹500 तथा हरिश्चंद्र वर्मा की ओर से ₹500 का सहयोग दिया गया।
विद्यालय परिवार ने सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक प्रयास बच्चों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय संपूर्णानगर में बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था, शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग