Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

जौनपुर : विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में भारी बारिश के बीच भी भव्यता से निकली बदलापुर की शिव कांवड़ यात्रा

रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी ✍️

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN 

बदलापुर / जौनपुर, 16 अगस्त 2026

जौनपुर।

श्रावण मास के पावन अवसर पर आज बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रमेशचंद्र मिश्रा  के मुख्य आयोजन एवं नेतृत्व में दो दिवसीय “शिव कांवड़ यात्रा” अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ प्रारंभ हुई।

यात्रा का शुभारंभ रविवार के दिन सुबह लगभग *9 बजे चौरेश्वर महादेव धाम, छंगापुर – आदिगंगा गोमती नदी* के तट पर जलाभिषेक के साथ हुआ। इसके पश्चात हजारों की संख्या में कांवड़िये “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ गठाना मोड़, छंगापुर, प्राणपट्टी, मसनपुर, मछलीगांव होते हुए अपने निर्धारित मार्ग पर अग्रसर हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक श्री रमेशचंद्र मिश्रा जी ने कहा:  _”भगवान भोलेनाथ की कृपा से बदलापुर की यह कांवड़ यात्रा आस्था, एकता और सेवा का प्रतीक है। भारी बारिश के बावजूद शिव भक्तों का उत्साह अभूतपूर्व है। मैं सभी कांवड़ियों के सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूं और अपील करता हूं कि अनुशासन के साथ इस पवित्र यात्रा को सफल बनाएं।”_

विधायक जी ने इस भव्य आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा _”हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति देकर माननीय मुख्यमंत्री जी ने बदलापुर की इस ऐतिहासिक यात्रा को और गौरवशाली बना दिया है। साथ ही बदलापुर के विकास कार्यों में उनका निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग हमें मिल रहा है, उसके लिए भी मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”_

आज अत्यधिक बारिश होने के कारण हेलीकॉप्टर से होने वाली *पुष्पवर्षा का कार्यक्रम स्थगित* किया गया है। हालांकि अगर मौसम सही रहा तो यह कार्यक्रम आज ही या 17 अगस्त को करसूल नाथ धाम में यात्रा समापन* के अवसर पर आयोजित किया जा सकता है ।

यात्रा आज रात्रि विश्राम के लिए *विद्यावती रिसॉर्ट* में पहुंचेगी, जहां भजन संध्या का आयोजन होगा।

भाजपा नेता एवं सभासद संतोष मिश्रा (सुग्गु) ने कहा:  _”बदलापुर की इस भव्य शिव कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए हम अपने लोकप्रिय विधायक श्री रमेशचंद्र मिश्रा जी का हृदय से धन्यवाद करते हैं। उनके कुशल नेतृत्व और जनसेवा की भावना के कारण आज बदलापुर की आस्था पूरे प्रदेश में गौरवान्वित हुई है। इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। “विधायक श्री रमेशचंद्र मिश्रा जी के नेतृत्व में बदली हुई बदलापुर की तस्वीर आज इस भव्य कांवड़ यात्रा में दिख रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं l

अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री श्री अतुल कुमार तिवारी ‘बुद्धिमान’ ने कहा: _“विधायक श्री रमेशचंद्र मिश्रा जी के नेतृत्व में निकली यह कांवड़ यात्रा बदलापुर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। इस भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए हम विधायक जी को हृदय से धन्यवाद देते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल इस पवित्र यात्रा की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा।”

✍️ पत्रकार अतुल कुमार तिवारी 

सम्पर्क सूत्र – 8601000047 ✍️

International

RELATED ARTICLES