
संत कबीर नगर। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिवस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। साफ-सुथरा कार्यालय और स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्यालय परिसर के साथ-साथ अपने आसपास भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। अभियान में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामरतन, डिप्टी सीएमओ डॉ. सोनी सिंह, डॉ. मुबारक अली, डॉ. सोहन गुप्ता, राजेंद्र कुमार, संजीव सिंह, सुनील साहनी, गुलेंद्र, राजकुमार यादव, विनीत श्रीवास्तव, अरविंद, घनश्याम, शैलेंद्र विश्वकर्मा, सौरव उपाध्याय, प्रभात दुबे, आराधना पांडेय, सीमा पांडेय, पुनीता श्रीवास्तव, संगीता, अनीता साहब राम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।






