Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *एकदिवसीय अभियान चलाकर परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं का किया गया स्थलीय सत्यापन*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*एकदिवसीय अभियान चलाकर परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं का किया गया स्थलीय सत्यापन*
अम्बेडकरनगर l शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर एक दिवसीय अभियान चलाकर जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का उपजिलाधिकारीगण द्वारा एवं परिषदीय विद्यालयों का विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में छात्राओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय सत्यापन करना रहा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, छतों पर जलभराव की स्थिति, छतों पर अनावश्यक पौधों की स्थिति तथा कक्षों में सीलन की जांच की गई। साथ ही छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल, हैंडवॉश की व्यवस्था, स्वच्छ एवं क्रियाशील शौचालय तथा छात्राओं के लिए पृथक शौचालयों की उपलब्धता का सत्यापन किया गया विद्यालयों में विद्युत व्यवस्था एवं विद्युत उपकरणों की क्रियाशीलता की भी जांच की गई। किसी जर्जर अथवा असुरक्षित भवन की स्थिति पाए जाने पर उसे चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता एवं निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन की उपलब्धता की भी जांच की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की सक्रियता, छात्राओं को यूनिफॉर्म, बैग एवं जूते आदि उपलब्ध कराए जाने की स्थिति तथा शिक्षकों की समय से उपस्थिति का भी सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की गुणवत्ता को भी परखा।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से दूर कराया जाए तथा निरीक्षण आख्या संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, हैंडवॉश, विद्युत, एमडीएम एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सम्मानजनक आवासीय वातावरण प्रशासन की प्राथमिकता है। छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के साथ विद्यालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारु रूप से उपलब्ध रहें, इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी अनुश्रवण किया जाए।

International

RELATED ARTICLES