Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पलिया, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब।

पहले सावन सोमवार पर शिव मंदिरों में रही भारी भीड़, कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त

(ब्यूरो खीरी/बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़)

पलियाकलां-खीरी। सावन माह के पहले सोमवार को पलिया क्षेत्र के शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे।

श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प आदि अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। पलिया के दुधवा रोड स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर और पांडे बाबा शिव मंदिर में विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

महिलाओं, युवाओं और बच्चों में भी सावन सोमवार को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और सुबह-सुबह मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। वहीं, शारदा नदी से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

पंचमुखी शिव मंदिर में दिनभर रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप, शिव चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा। मंदिर परिसर में बने भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आए।

मंदिरों के आसपास प्रसाद, फूल-माला और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी काफी रौनक रही। शाम की आरती के समय एक बार फिर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

सावन के पहले सोमवार पर पलिया का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया और देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

International

RELATED ARTICLES