Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

तेंदुए ने पालतू कुत्ते को बनाया शिकार, गोविंद नगर कॉलोनी में दहशत

(ब्यूरो अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)

गोविंद नगर लखीमपुर खीरी। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बीती शाम करीब 8 बजे ग्राम गोविंद नगर कॉलोनी निवासी लल्लन यादव के पालतू कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर घर के पीछे बैठे कुत्ते तक पहुंचा और उसे अपना शिकार बना लिया।

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ कई बार आबादी के आसपास दिखाई दे चुका है और ग्रामीणों के घरों के आंगन तक पहुंचने की बात भी सामने आती रही है। ऐसे में घर के आसपास खेलने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखने को मिल रही हैं, जिसके चलते लोग अकेले खेतों या जंगल की ओर जाने से भी डर रहे हैं। वहीं खुले में बंधे पालतू पशुओं और अन्य मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, तेंदुए की निगरानी करने तथा आबादी वाले क्षेत्र में सुरक्षा के आवश्यक उपाय करने की मांग की है।

लगातार सामने आ रही तेंदुए की गतिविधियों के कारण गोविंद नगर कॉलोनी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है।

International

RELATED ARTICLES