रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*ऑपरेशन मजनू के अंतर्गत चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*
अंबेडकरनगर l पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में जनपद अम्बेडकरनगर के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति, एंटी रोमियो एवं ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत व्यापक जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान थाना इब्राहिमपुर, हंसवर, कोतवाली अकबरपुर, अलीगंज एवं महरुआ पुलिस की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा विद्यालयों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1076, 1930, 1098, 102 एवं 108 की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा तथा शासन द्वारा संचालित महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।अभियान के अंतर्गत हीरा पब्लिक स्कूल हंसवर, लिटिल एंजल चाइल्ड एकेडमी अकबरपुर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज खजूरीडीह सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। लिटिल एंजल चाइल्ड एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यातायात नियमों के पालन का संदेश भी दिया गया।ऑपरेशन मजनू के तहत स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। संदिग्ध एवं अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें महिलाओं का सम्मान करने, कानून का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अभद्रता अथवा छेड़छाड़ की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई अम्बेडकरनगर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मिशन शक्ति, एंटी रोमियो एवं ऑपरेशन मजनू अभियान संचालित कर रही है तथा आमजन से किसी भी आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल उपयोग करने की अपील करती है।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *ऑपरेशन मजनू के अंतर्गत चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*