रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शोभायात्रा में हुए शामिल*
अंबेडकरनगर l संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर मंदिर से अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अंकित मंडेला द्वारा लाए गए जन्मस्थली की पावन मिट्टी से भरे कलश का जिले में भव्य स्वागत किया गयाभाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी दर्जनों चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। आकर्षक ढंग से सजाए गए रथ में पावन कलश को विराजमान कर पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन तक लाया गया। शोभायात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जयघोष लगाए तथा पुष्पवर्षा कर कलश का स्वागत किया।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पहुंचने पर पावन कलश का स्वागत किया गया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी भारतीय संत परंपरा के ऐसे महान संत थे जिन्होंने समाज को समानता, समरसता, मानवता, प्रेम और भाईचारे का अमूल्य संदेश दिया। कहा कि वाराणसी स्थित गुरु रविदास की जन्मस्थली की पावन मिट्टी का जिले में आगमन हम सभी के लिए गौरव, आस्था और प्रेरणा का विषय है। यह केवल मिट्टी नहीं, बल्कि संत परंपरा,सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के महान मूल्यों का प्रतीक है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संतों, महापुरुषों और समाज सुधारकों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनकी विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।कहा कि आगामी दिनों में जिले के प्रत्येक मंडल और शक्ति केंद्र पर कलश पहुँचेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल, बसन्त लाल कन्नौजिया,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया , जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, विनय पाण्डेय,डॉ विनोद कुमार, अंजू पाण्डेय, अभिषेक कन्नौजिया,भाजपा पदाधिकारी,अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शोभायात्रा में हुए शामिल*