(ब्यूरो अमरनाथ /बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)
संपूर्णानगर खीरी। नगर उद्योग व्यापार (प्रतिनिधि) मंडल संपूर्णानगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
गौरतलब है कि नगर उद्योग व्यापार (प्रतिनिधि) मंडल संपूर्णानगर के अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद का चुनाव 20 सितंबर 2025 को संपन्न हुआ था, जिसमें अध्यक्ष पद पर इश्तियाक अहमद खान , महामंत्री पद पर कुलदीप सिंह बरार कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार साहनी निर्वाचित हुए थे। आज तीनों पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री नानक चंद्र वर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री श्री अमित महाजन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की एकता को मजबूत करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
शपथ ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान एवं महामंत्री कुलदीप सिंह बरार संरक्षक ओमप्रकाश मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार साहनी ने व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
नगर उद्योग व्यापार (प्रतिनिधि) मंडल संपूर्णानगर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।