(ब्यूरो रिपोर्ट : बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़, खीरी)
संम्पूर्णा नगर,पलिया कलां/लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी में अवैध खनन एवं उत्खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई 24 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गदनिया में चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर स्वराज 735 FE (रजिस्ट्रेशन संख्या RJ05IR1902), ट्रैक्टर महिंद्रा B-275 तथा ट्रैक्टर स्वराज 855 FE (रजिस्ट्रेशन संख्या UP31BL9233) मिट्टी से लदी ट्रॉलियों के साथ पकड़े गए। चालकों द्वारा मिट्टी परिवहन से संबंधित वैध प्रपत्र प्रस्तुत न किए जाने पर तीनों वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर थाना सम्पूर्णानगर लाया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी एवं जिलाधिकारी खीरी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक किरणपाल सिंह के साथ कांस्टेबल रोहित भास्कर, शिवम यादव एवं दीपेश सिंह शामिल रहे।
सम्पूर्णानगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अवैध खनन पर सम्पूर्णानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी से लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज