Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *श्रावण मास के पर्वों को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*श्रावण मास के पर्वों को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क*
अम्बेडकरनगर l आगामी श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले प्रमुख पर्वों एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज सदरपुर के ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह व अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कानून-व्यवस्था एवं तैयारियों की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान शिवालयों, मंदिरों एवं कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।उन्होंने कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन, पशु चिकित्सा, सड़क मरम्मत तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर किया जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मार्गो के किनारे स्थित विद्युत पोलों तथा ट्रांसफार्मरों पर विद्युत सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा झुके विद्युत पोलों एवं ढीले तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर निकायों में रोजाना कूड़े का उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कावड़ यात्रा के दौरान शिविर स्थलों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु समस्त अधिशासी अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को उनके क्षेत्र में पढ़ने वाले मंदिरों पर साफ सफाई के साथ ही फिसलन को रोकने हेतु प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित रखना हेतु नियमित प्रवर्तन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।बैठक में पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त तथा सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी डीजे संचालकों को पुलिस विभाग द्वारा जारी निर्देशों एवं शर्तों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नदी के घाटों पर प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ जल सुरक्षा हेतु नाविक, नाव एवं गोताखोर की मौके पर उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिएबैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)ज्योत्स्ना बंधु, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, अधिशासी अधिकारी, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक व डीजे संचालक आदि उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES