Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर: संसाधनों के अभाव पर सफाई कर्मी के बेटे का संघर्ष पड़ा भारी, चौथे प्रयास में क्वालीफाई किया NEET* (नाथनगर ब्लॉक के रतनपुर निवासी प्रभात की सफलता से गर्वित है: दलित बस्ती)* [“भविष्य में डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना है” – प्रभात]* संवाददाता: देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। जनपद की धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत नाथनगर ब्लॉक में महुली थाना, के ग्राम रतनपुर की दलित बस्ती में आज खुशी की लहर है। यहां के सफाई कर्मी के बेटे प्रभात ने आर्थिक तंगी और संसाधनों के अभाव के बावजूद हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में NEET परीक्षा क्वालीफाई कर ली। विदित हो कि ग्राम रतनपुर निवासी दुर्गावती देवी, जो नाथनगर ब्लॉक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं, के बेटे प्रभात का सपना बचपन से ही डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना था। तैयारी के दौरान आर्थिक संकट और परिवार में मार्गदर्शन का अभाव बार-बार आड़े आया। तीन बार असफलता भी मिली, लेकिन प्रभात ने हिम्मत नहीं हारी। माता-पिता ने भी बेटे के हौसले को देखकर हर संभव मदद की। अंततः कड़ी मेहनत रंग लाई और प्रभात ने NEET पास कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया।
प्रभात ने प्रारंभिक शिक्षा CDA ACADEMY MATHAULI, BANKATI BASTI से और B.Sc की पढ़ाई बाबा पर्वत नाथ पीजी कॉलेज से पूरी की। प्रभात का कहना है -“मैं संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटा। डॉक्टर बनकर गरीबों और असहायों की मदद करना ही मेरा मकसद है।”
प्रभात की इस सफलता पर माता-पिता के साथ समूची दलित बस्ती गर्व से भरी है। ग्राम प्रधान प्रेम नारायण यादव, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उदयराज यादव, जयंत कुमार, दिलीप गौड़ सहित तमाम कर्मचारियों और ग्रामीणों ने प्रभात को बधाई दी है।
प्रभात की कहानी उन हजारों बच्चों के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों की कमी के कारण अपने सपने छोड़ देते हैं।

International

RELATED ARTICLES