संत कबीर नगर। भाजपा मंडल महुली महुली मंत्री व युवा भाजपा नेता निशांत द्विवेदी ने भोजपुरी सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता, कुशल वक्ता और गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद माननीय श्री रवि किशन शुक्ला जी का जन्मदिन की बधाई दीं। उन्होंने कहा कि पूरे पूर्वांचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मिट्टी से जुड़े कलाकार से लेकर देश की संसद तक का सफर तय करने वाले रवि किशन जी हम सबके लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से यह सिद्ध किया है कि यदि मन में जुनून और सेवा की भावना हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। सांसद बनने के बाद रवि किशन जी ने गोरखपुर की जनता की सेवा को ही अपना धर्म बनाया है। कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद, गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है। वे संसद में भी पूर्वांचल की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। भोजपुरी भाषा और संस्कृति को राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में रवि किशन जी का बड़ा योगदान है। उनकी फिल्में, उनका अंदाज और उनकी माटी से जुड़ी बातें आज करोड़ों लोगों के दिलों में बसती हैं। वे युवाओं के आइकॉन हैं।
गुरु गोरक्षनाथ जी महाराज से प्रार्थना है कि माननीय सांसद महोदय दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और इसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहें। ईश्वर उन्हें हर क्षेत्र में और अधिक सफलता प्रदान करें। एक बार पुनः आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
*जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक हैं सांसद रवि किशन: निशांत द्विवेदी/ संवाददाता देवानंद पांडेय