Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

बाबागंज मल्हीपुर मार्ग पुल निर्माण धीमी गति से आवागमन प्रभावित राहगीरों में आक्रोश   

नवाबगंज, बहराइच। नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत बाबागंज,

मल्हीपुर पर भगतपुरा गांव के पास स्थित मण्हवा जर्जर पुल का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से न होने के कारण से राहगीरों व ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण में कई प्रकार की अनियमितताएं बरती जा रही हैं तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में स्थानीय मजदूरों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। अधिकांश कार्य जेसीबी मशीनों से कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के श्रमिकों में असंतोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य से निकलने वाली पुरानी सरिया, एंगल व अन्य लोहे के सामानों की नियमानुसार नीलामी नहीं कराई जा रही है, बल्कि ठेकेदार द्वारा उनका व्यक्तिगत उपयोग किया जा रहा है।ग्रामीण सीताराम , राम कुमार मौर्या , मुरारी नाथ शर्मा, राधेश्याम राव , नागेन्द्र शर्मा, रामेश कुमार, प्रमोद कुमार वर्मा, शौगत खां, सहज राम यादव,इदरीश, रूस्तम आदि ने बताया कि पुल निर्माण के कारण आवागमन के लिए खेतों के किनारे से अस्थायी बाईपास सड़क बनाई गई लेकिन रास्ता काफी नीचा होने के कारण व तीन चार दिनों से हो रही बारिश की वजह से आवागमन प्रभावित है, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिव कुमार, राजेश , इन्द्र शाहू , सतीश वर्मा, पंचम चौहान आदि ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए और मोटरसाइकिल सवार तथा साइकिल सवार गिरकर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। हाल ही में जहांगीर , नवाबगंज निवासी अयान नामक युवक भी गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं।ग्रामीणों ने मांग की है कि अस्थायी बाईपास मार्ग पर ईंट या खड़ंजा लगाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते रास्ते को दुरुस्त नहीं कराया गया तो आगामी बरसात में यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाएगा और आवागमन ठप पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। पुल निर्माण कार्य संबन्ध में विधान सभा मटेरा के पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता कमलेश कुमार रावत से बात करने पर बताया कि कल निर्माण कार्य में केवल छत की ढलान बाकी रह गई है और दोनों साइड में पैरपीट वॉल बनाना बाकी है,इसके बाद आवागमन के लिए चालू कर दिया जायेगा।

International

RELATED ARTICLES