संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जिला आगमन पर कसरवल में उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ ‘
जय चौबे’ की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम ने शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया, जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। पूरे कसरवल क्षेत्र में ‘जय चौबे’ और ‘विनोद राय जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों से माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया। स्वागत समारोह के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उनका एक और भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर स्पष्ट रणनीति प्रस्तुत की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘मिशन 2027’ का मूल मंत्र देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और आपसी एकजुटता ही जीत की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस पूरे कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व विधायक जय चौबे ने एक बार फिर क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ और प्रभाव का प्रदर्शन किया, वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत ने जिले की राजनीति में नया संदेश भी दिया है।
“संत कबीर नगर: दिग्विजय नारायण उर्फ ‘जय चौबे’ की अगुवाई में विनोद राय का ऐतिहासिक स्वागत, [‘मिशन 2027’ का मंत्र: एकजुट संगठन से ही मिलेगी प्रचंड जीत]: संवाददाता देवानंद पांडेय