Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर: शासन के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव बने प्रशासक, बधाईयों का लगा तांता* /संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। जिले के प्रथम नागरिक बलिराम यादव आगामी 12 जुलाई से जिला पंचायत के प्रशासक होंगे। शासन द्वारा कार्यकाल खत्म होने से पहले ही सभी अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किए जाने का पत्र जारी किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने शुक्रवार को पंचायती राज विभाग को एक पत्र जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया। पत्र के अनुसार 11 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में पंचायती राज विभाग की नियमावली के तहत सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को कार्यकाल समाप्त होने पर आगामी 12 जुलाई से जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त करते हुए रूटीन कार्य संपादित करने की जिम्मेदारी दिए जाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत जिले के प्रथम नागरिक बलिराम यादव को संत कबीर नगर जिले के जिला पंचायत का रविवार से प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। बलिराम यादव को प्रशासक नियुक्त किए जाने की सूचना मिलते ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में उन्हें बधाई देने की होड़ लगी हुई है। बलिराम यादव को प्रशासक नियुक्त होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ ‘जय चौबे’, बस्ती सदर के सियासी भविष्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चर्तुवेदी, धनघटा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि, भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश पांडेय, अजय मिश्रा, रत्नेश मिश्रा, अजय पांडेय सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया है।

International

RELATED ARTICLES