Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क मरम्मत के लिए दूसरे जिले के अधिकारियों से लगा रहे गुहार

बहराइच। विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। स्थिति यह है कि सड़क जनपद बहराइच में स्थित है, लेकिन इसके निर्माण एवं मरम्मत की जिम्मेदारी श्रावस्ती जिले के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पास है।यह मार्ग नूरी चौराहा से होकर बनकसही, इटावा, भंगहर और जानकी गांव होते हुए भारत-नेपाल सीमा मार्ग से जुड़ता है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बनकसही के पास सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जहां यह समझना मुश्किल हो जाता है कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार मटेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।इस संबन्ध में जब जनपद बहराइच के नानपारा क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता कमलेश कुमार रावत से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग से नूरी चौराहा होते हुए बनकसही और इटावा के रास्ते बॉर्डर रोड से जुड़ने वाली यह सड़क भले ही बहराइच जिले में स्थित है, लेकिन इसका निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य श्रावस्ती जिले के पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है।वहीं, श्रावस्ती पीडब्ल्यूडी विभाग के उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सड़क का निरीक्षण कर प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया के लिए स्वीकृति मिलने के बाद सड़क मरम्मत का कार्य संबन्धित ठेकेदार को सौंप दिया जायेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती, तब तक क्षेत्रवासियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही कर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।

International

RELATED ARTICLES