Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*बस्ती:दसिया इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में आंदोलन को किसान संगठनों का समर्थन* /संवाददाता देवानंद पांडेय

बस्ती।बस्ती-रुधौली मार्ग स्थित दसिया में निर्माणाधीन इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध को अब किसान संगठनों का भी समर्थन मिल गया है। स्थानीय किसान एवं नागरिक इसे पर्यावरण के अनुकूल नहीं मान रहे हैं, जिसके चलते क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। किसान सभा के संयोजक केशव राम चौधरी के नेतृत्व में खेत मजदूर यूनियन, सीटू और माकपा के नेताओं ने दसिया क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन फैक्ट्री का निरीक्षण किया और प्रशासन के दावों तथा किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधियों ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई पर्यावरणीय चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर सभी बिंदुओं पर आपसी चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, सीटू और माकपा नेताओं ने आंदोलनरत किसानों एवं नागरिकों के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन देने पर भी सहमति जताई।
इस अवसर पर शेषमणि, ध्रुव चंद्र, के.के. तिवारी, नरसिंह भारद्वाज, विजय नाथ तिवारी, शिव चरण निषाद, रामजी, नवनीत यादव, परशुराम, राम सहाय, विजेंद्र सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES