संत कबीर नगर। जनपद में धनघटा बिड़हरघाट मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक उमरिया बाजार के सामने लोक निर्माण विभाग का मुख्य सड़क पूर्वी हिस्से की पटरी सहित टूटकर बड़े गड्ढे के रूप में परिवर्तित हो गया था।जो कि परिवहन के लिए बेहद ख़तरनाक साबित हो रहा था।इसकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा काफी दिनों से राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए घातक और परेशानी का कारण बना हुआ था।आए दिन इस स्थान पर छोटी – बड़ी दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई थी। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि मंगलवार को देर रात मौके पर पहुंचे और अपने संसाधनों से आवश्यक व्यवस्था कराकर सड़क को गड्ढा मुक्त कराया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और इस पहल की सराहना की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उमरिया बाजार चौराहे से बिड़हरघाट जाने वाला यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। सड़क की मरम्मत होने से आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।
नीलमणि के द्वारा इस प्रयास से स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
*भाजपा नेता नीलमणि ने धनघटा के बिड़हरघाट मार्ग पर स्थित उमरिया बाजार चौराहे के सड़क के किनारे पटरी पर गढ्ढों को भरवाया, दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत* /संवाददाता देवानंद पांडेय