ईंट
की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने कैश व जेवर उड़ाया
बहराइच। भारी गर्मी से बचने के लिए घर के बाहर सो रहे परिजनों के घर में चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर हाथ साफ कर दिया बोल। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में हुई इस वारदात में चोरों ने लगभग चालीस हजार रुपए नकद और नवविवाहिता बेटी के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए। सुबह नींद खुलने पर परिवार को चोरी का पता चला जब तभी बाजपुरवा निवासी उग्रसेन पाल पुत्र उत्तम पाल ने खैरीघाट पुलिस को तहरीर दी है। उग्रसेन के मुताबिक गर्मी के चलते रात में पूरा परिवार घर के बाहर खेत में सो रहा था। मंगलवार 24 जून सुबह करीब जब वह उठे तो देखा कि उनके कपड़े खेत में बिखरे पड़े हैं। शक होने पर घर के पीछे जाकर देखा तो ईंट और सीमेंट से बनी दीवार कटी हुई थी।चोरों ने दीवार में इतना बड़ा छेद कर दिया था कि कोई भी आराम से अंदर घुस सकता था। अंदर रखे ट्रॉली बैग को टटोलकर उसमें रखे चालिस हजार रुपए नकद और बड़ी बेटी सीमा सिंह के सोने-चांदी के जेवरात चोर ले गए।पीड़ित उग्रसेन ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी सीमा की शादी 28 अप्रैल 2026 को लखीमपुर खीरी के आलोक सिंह से हुई थी। चार दिन पहले सीमा के पति आलोक का फोड़े का ऑपरेशन हुआ था। इसी वजह से सीमा अपने जेवरात ट्रॉली बैग में रखकर ससुराल चली गई थी। चोरों ने उसी बैग पर हाथ साफ कर दिया। उग्रसेन ने कहा बेटी के जेवरात चले गए और शादी के बाद पहली बार ससुराल गई थी अब उसे क्या मुंह दिखाऊंगा।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की गई। दीवार काटने में इस्तेमाल हुए औजारों के निशान देखे गए हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जायेगा। जहां दीवार काटकर हुई इस चोरी से बाजपुरवा गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में गश्त बढ़ाई जाए।






